भारत के बारे में जानकारी.. Information about India मेरा भारत महान..


भारत विश्‍व की सबसे पुरानी सम्‍यताओं में से एक है जिसमें बहुरंगी विविधता और समृद्ध सांस्‍कृतिक विरासत है। इसके साथ ही यह अपने-आप को बदलते समय के साथ ढ़ालती भी आई है। आज़ादी पाने के बाद पिछले 62 वर्षों में भारत ने बहुआयामी सामाजिक और आर्थिक प्रगति की है। भारत कृषि में आत्‍मनिर्भर बन चुका है और अब दुनिया के सबसे औद्योगीकृत देशों की श्रेणी में भी इसकी गिनती की जाती है। साथ ही उन चंद देशों में भी इसका शुमार होने लगा है, जिनके कदम चांद तक पहुंच चुके हैं। भारत का क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग कि.मी. है, जो हिमाच्‍छादित हिमालय की ऊंचाइयों से शुरू होकर दक्षिण के विषुवतीय वर्षा वनों तक फैला हुआ है। विश्‍व का सातवां बड़ा देश होने के नाते भारत शेष एशिया से अलग दिखता है जिसकी विशेषता पर्वत और समुद्र ने तय की है और ये इसे विशिष्‍ट भौगोलिक पहचान देते हैं। उत्तर में बृहत् पर्वत श्रृंखला हिमालय से घिरा यह कर्क रेखा से आगे संकरा होता जाता है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी, पश्चिम में अरब सागर तथा दक्षिण में हिन्‍द महासागर इसकी सीमा निर्धारित करते हैं।
पूरी तरह उत्‍तरी गोलार्ध में स्थित भारत की मुख्‍यभूमि 8 डिग्री 4 मिनट और 37 डिग्री 6 मिनट उत्‍तरी अक्षांश और 68 डिग्री 7 मिनट तथा 97 डिग्री 25 मिनट पूर्वी देशान्‍तर के बीच स्थित है । उत्‍तर से दक्षिण तक इसकी अधिकतम लंबाई 3,214 कि.मी. और पूर्व से पश्चिम तक अधिकतम चौड़ाई 2,933 कि.मी. है। इसकी ज़मीनी सीमाओं की लंबाई लगभग 15,200 कि.मी. है। जबकि मुख्‍यभूमि, लक्षद्वीप और अण्‍डमान तथा निकोबार द्वीपसमूह की तटरेखा की कुल लम्‍बाई 7,516.6 कि.मी है
देश का नाम:-रिपब्लिक ऑफ इंडिया; भारत गणराज्‍य

सरकार का प्रकार:-संसदीय सरकार पद्धति के साथ सामाजिक प्रजातांत्रिक गणराज्‍य।

राजधानी:-नई दिल्‍ली |

प्रशासनिक प्रभाग:-28 राज्‍य और 7 संघ राज्‍य क्षेत्र|

आजादी:-15 अगस्‍त 1947 (ब्रिटिश उपनिवेशीय शासन से)

संविधान:-भारत का संविधान 26 जनवरी, 1950 को लागू हुआ।

कानून प्रणाली:-भारत का संविधान देश की न्‍याय प्रणाली का स्रोत है।

कार्यपालिका शाखा:-भारत का राष्‍ट्रपति देश का प्रधान होता है,जबकि प्रधानंत्री सरकार
प्रमुख होता है और मंत्रिपरिषद् की सहायता से शासन चलाता है जो मंत्रिमंडल मंत्रालय
का गठन करते हैं।

विद्यायिका शाखा:-भारतीय वि‍द्यायिका में लोक सभा (हाउस ऑफ दि पीपल) और
राज्‍य सभी (राज्‍य परिषद्) संसद के दोनों सदनों का गठन करते हैं।न्‍यायपालिका
शाखाभारत का सर्वोच्‍च न्‍यायालय भारतीय कानून व्‍यवस्‍था का शीर्ष निकाय है
इसके बाद अन्‍य उच्‍च न्‍यायालय और अधीनस्थ न्‍यायालय आते हैं।

झण्‍डे का वर्णन:-राष्‍ट्रीय झण्‍डा आयताकार तिरंगा है जिसमें केसरिया ऊपर है,
बीच में सफेद, और बराबर भाग में नीचे गहरा हरा है। सफेद पट्टी के केन्‍द्र में
गहरा नीला चक्र है जो सारनाथ में अशोक चक्र को दर्शाता है।

राष्‍ट्रीय दिवस:-
  • 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस)
  • 15 अगस्‍त (स्‍वतंत्रता दिवस)
  • 2 अक्‍तूबर (गांधी जयंती, महात्‍मा गांधी का जन्‍म दिवस)

स्‍थान:-हिमालय द्वारा भारतीय पेनिसुला का मुख्‍य भूमि एशिया से अलग किया गया है। देश पूर्व में बंगाल की खाड़ी, पश्चिम में अरब सागर और दक्षिण में हिन्‍द महासागर से घिरा हुआ है।

भौगोलिक समन्‍वय:- यह पूर्ण रूप से उत्तरी गोलार्ध मे स्थित है, देश का विस्‍तार 8° 4' और 37° 6' l अक्षांश पर इक्‍वेटर के उत्तर में, और 68°7' और 97°25' देशान्‍तर पर है।

स्‍थायी मान समय:- जी एम टी + 05:30

क्षेत्र:-3.3 मिलियन वर्ग किलोमीटर

देश का टेलीफोन कोड:- +91

सीमाओं में स्थित देश:- उत्तर पश्चिम में अफगानिस्‍तान और पाकिस्‍तान, भूटान और नेपाल उत्तर में; म्‍यांमार पूरब में, और पश्चिम बंगाल के पूरब में बंगलादेश। श्रीलंका भारत से समुद्र के संकीर्ण नहर द्वारा अलग किया जाता है जो पाल्‍क स्‍ट्रेट और मनार की खाड़ी द्वारा निर्मित है।

समुद्रतट:-7,516.6 किलोमीटर जिसमें मुख्‍य भूमि, लक्षद्वीप, और अण्‍डमान और निकोबार द्वीपसमूह शामिल हैं।

जलवायु:- भारत की जलवायु को मोटे तौर पर उष्‍णकटिबंधीय मानसून के रूप में वर्गीकृत किया जा सकता है। परन्‍तु भारत का अधिकांश उत्तरी भाग उष्‍णकटिबंधीय क्षेत्र के बाहर होने के बावजूद समग्र देश में उष्‍णकटिबंधीय जलवायु है जिसमें अपेक्षाकृत उच्‍च तापमान और सूखी सर्दी पड़ती है। चार मौसम है:

  • सर्दी (दिसम्‍बर-फरवरी)
  • गर्मी (मार्च-जून)
  • दक्षिण पश्चिम मानसून का मौसम (जून-सितम्‍बर)
  • मानसून पश्‍च मौसम (अक्‍तूबर-नवम्‍बर)
भूभाग:- मुख्‍य भूमि में चार क्षेत्र हैं नामत: ग्रेट माउन्‍टेन जोन, गंगा और सिंधु का मैदान, रेगिस्‍तान क्षेत्र और दक्षिणी पेनिंसुला।

Popular posts from this blog

मारवाड़ी चुटकुले - Marwadi Chutkule

गाली वाली शायरी - Tumhari delivery report aa jati hai

जाट स्टेटस Jat Status, Quotes, Shayari, Image and Video

Rajasthani Chutkule | राजस्थानी | मारवाड़ी | चुटकुले | कॉमेडी

Bull Put Ladder Option Trading Strategy

Covered Combination Option Trading Strategy

Long Call Condor Option Trading Strategy

Bull Call Ratio Spread Trading Strategy

Call Backspread Option Trading Strategy

Jaat Status - जाट स्टेटस