International funny Jokes in Hindi -
जापनी, अमेरिकन और भारतीय ठेकेदार एक पुलिया की मरम्मत के ठेके के लिए बोली लगाने रूस पहुंचे। अधिकारी उन्हें उस पुलिया पर ले गया जिसकी मरम्मत होनी थी ।जापनी ठेकेदार ने जेब से फीता निकाला, कुछ नापतौल की, कैलकुलेटर पर कुछ हिसाब लगाया और बोला – मैं इस काम को 1,00,00,000 रूपए में कर दूंगा। 50,00, 000 सामग्री के लिए, 40,00,000 मजदूरों के लिए और 10,00,000 मेरे लिए।
अमेरिकन ठेकेदार ने भी नाप तौल की, कुछ यही हिसाब लगाया और बोला – 90,00,000 रूपए। 40,00,000 सामग्री के लिए और 40,00,000 मजदूरी के। बाकी 10,00,000 मेरे।
भारतीय ठेकेदार ने न नापतौल की न हिसाब लगाया। अधिकारी के कान के पास मुंह ले जाकर कहा – 2,90,00,000 रूपए।
अधिकारी चिल्ला कर बोला – देख नहीं रहे। अमेरिकन 90,00,000 में करने को तैयार है । कुछ नापतौल तो करो, हिसाब तो लगाओ तब बोलो।
भारतीय ठेकेदार फिर उसके कान में फुसफुसाया – पूरी बात तो सुनिए, 1,00,00,000 मेरे, 1,00,00,000 आपके और 90,00,000 अमेरिकन ठेकेदार के लिए जो यह काम करके देगा।
और ठेका भारतीय ठेकेदार को दे दिया गया ।
Comments
No comments yet. Be the first to comment!
Post a Comment