DailyMarketNews.in

Expert Financial Insights, Trading Tips, and Entertainment

Pyar प्यार की कहानी प्यार के चुटकुले प्यार के लिए शायरी प्यार में धोका

एक ही क्लिक में प्यार की कहानी, प्यार के चुटकुले, प्यार के लिए शायरी, प्यार में धोका।

प्यार की कहानी - 1

एक स्कूल में टीचर ने अपने छात्रो को एक कहानी सुनाई और बोली एक समय की बात है की एक समय एक छोटा जहाज दुर्घटना ग्रस्त हो गया . उस पर पति-पत्नी का एक जोड़ा सफ़र कर रहा था ।

उन्होने देखा की जहाज पर एक लाइफबोट है जिसमे एक ही व्यक्ति बैठ सकता है, जिसे देखते ही वो आदमी अपनी पत्नी को धक्का देते हुए खुद कूद कर उस लाइफबोट पर बैठ गया . उसकी पत्नी जोर से चिल्ला कर कुछ बोली ....
टीचर ने बच्चो से पूछा की तुम अनुमान लगाओ वो चिल्लाकर क्या बोली होगी ...???

बहुत से बच्चो ने लगभग एक साथ बोला की वो बोली होगी की तुम बेवफा हो , मे अंधी थी जो तुमसे प्यार किया ,मे तुमसे नफरत करती हूँ ।

Love Pyar


तभी टीचर ने देखा की एक बच्चा चुप बैठा है और कुछ नहीं बोल रहा .. उसने उसे बुलाया और कहा बताओ उस महिला ने क्या कहा होगा ।

तो वो बच्चा बोलो मुझे लगता है की उस महिला ने चिल्लाकर कहा होगा की “अपने बच्चे का ख्याल रखना “।

टीचर को आश्चर्य हुआ और बोली क्या तुमने ये कहानी पहले सुनी है, उस बच्चे ने कहा नहीं लेकिन मेरी माँ ने मरने से पहले मेरे पिता को यही कहा था ।

तुम्हारा जवाब बिलकुल सही है ।

फिर वो जहाज डूब गया, और वो आदमी अपने घर गया और अकेले ही अपनी मासूम बेटी का पालन पोषण कर उसे बड़ा किया ।

बहुत वर्षो के बाद उस आदमी की मृत्यु हो जाती है तो वो लड़की को घर के सामान मे अपने पिता की एक डायरी मिलती है जिसमे उसके पिता ने लिखा था की जब वो जहाज पर जाने वाले थे तब ही उन्हें ये पता लग गया था की उसकी पत्नी एक गंभीर बीमारी से ग्रसित है और उसके बचने की उम्मीद नहीं है, फिर भी उसको बचाने के लिए उसे लेकर जहाज से कही जा रहे थे इस उम्मीद मे की कोई इलाज हो सके ।

लेकिन दुर्भाग्य से दुर्घटना हो गयी, वो भी उसके साथ समुद्र की गहराइयों मे डूब जाना चाहता था, लेकिन सिर्फ अपनी बेटी के लिए दुखी ह्रदय से अपनी पत्नी को समुद्र में डूब जाने को अकेला छोड़ दिया ।

कहानी ख़त्म हो गयी पूरी क्लास मौन थी।

टीचर समझ चुकी थी छात्रों को कहानी का मोरल समझ आ चूका था ।
संसार मे अच्छाई और बुराई दोनों है, लेकिन उनके पीछे दोनों मे बहुत जटिलताएं भी है, जो परिस्थितियों पर निर्भर होती है, और उन्हें समझना कठिन होता है ।

इसीलिए हमें जो सामने दिख रहा है उसपर सतही तौर से देख कर अपनी राय नहीं बनाना चाहिए , जब तक हम पूरी बात समझ ना लें ।


प्यार की कहानी - 2.


एक लड़का और एक लड़की कार में ख़ामोशी से जा रहे होते हैं |
लड़का एक पेपर लड़की को देता है, लड़की पेपर पढ़ने से पहले ही लड़के को कहती है की 
मुझे अब तुमसे मोहब्बत नहीं में तम्हे छोड़ रही हूँ,
तभी एक दम तेज़ रफ़्तार से आ रही एक कार उनकी कार के टक्कर मारती है , 
लड़का उसी वक़्त मर जाता है पर लड़की बच जाती है |
कुछ देर बाद लड़की वो पेपर खोलती है तो उसका आंसू उस पेपर पे गिरता है, उस पे लिखा था...
"जिस दिन तुम मुझको छोड़ दोगे में मर जाऊँगा"


प्यार की कहानी - 3.



एक बार की बात है जब दूर गाँव से एक लड़का शहर कॉलेज की पढाई पड़ने की लिए आया ।
काफी दोस्त थे जिन्दगी सही से चल रही थी, किराये के मकान में उसी मकान में और अलग कमरे में उस लड़के के 4-5 दोस्त और भी रहते थे ।
एक दिन सब बाज़ार में घूम रहे थे शाम के समय में, तो उस लड़के ने एक लड़की को देखा वो उसका दीवाना हो गया ।
जैसे वो उसी के लिए बना है । अब लड़का उठता तो सोता तो उसके होठों पर उस लड़की का ही नाम रहता ।
तो कुछ दिन बाद लड़के को पता चला की लड़की की सीडी की दुकान हे, तो वो हर रोज उसके दुकान में एक सीडी खरीदता ।
कुछ महीने बाद लड़की को पता चल गया की ये लड़का उसे बहुत प्रेम करता है और जीवनसाथी बनाना चाहता है ।
लेकिन संयोगवश एक दिन जब लड़का सीडी लेने गया तो उसका कार दुर्घटना में मौत हो गई ।
ये पता चलने पर लड़की उसके कमरे पर गई, लड़के के दोस्तो ने लड़की को उसके आशिक का कमरा बताया तो लड़की ने देखा की,
उसकी दुकान से ली हुई हर सीडी अभी पैक ही हे, ये जान कर उसे बहुत दुःख हुआ, क्योकि वो हर सीडी जो वो खरीदता था ।
उसमे वो एक प्रेम पत्र लिखके रखती थी ।



फ्री हिंदी सुंदर प्रेम कहानी - 4.

एक लड़की रोजाना बुर्के मैं कॉलेज जाती थी...
एक लड़का उस लड़की को बेहद प्यार करता था..
लड़का रोजाना उस लड़की को रास्ते मैं जाते हुआ छेड़ा करता था....
लड़का लड़की से कहता....इ पर्दा नशी..पर्दा हटा और अपने हुस्न का जलवा दिखा ..
लड़की उसकी बात को सुनती और चुपचाप चली जाती..
एक दिन लड़के ने रस्ते में लड़की का हाथ पकड़कर कहा ...
जान ,जानेमन, जानेजिगर, जाने तमन्ना..
अगर तुमने कल मेरी मोहब्बत को कबूल नहीं किया तो मैं अपनी जान दे दूंगा.
लड़की मुस्कुराकर चली गयी .
लड़की 3 - 4 दिन तक कॉलेज नहीं गयी।
बाद मैं लड़की को पता चला की लड़के ने सच में खुदखुशी कर ली है..
लड़की रोती हुयी लड़के की कब्र पर गयी और अपना नकाब खोल कर बोली ..
अ मेरे गुमनाम आशिक देख तेरी महबूबा आई है जी भर के उसका दीदार कर ले..
तभी कब्र मैं से आवाज़ आती है..
अ खुदा ये तेरी कैसी खुदाई है,आज हम परदे में हैं और वो बेनकाब आई है.!!!




Love Story In Hindi - 5

            एक आलिया नाम की लड़की थी। बहुत ही खूबसूरत। जितनी वह सुंदर थी, उतनी ही ईमानदार। न किसे से झूठ बोलना, न फालतू की बातें करना। अब अपने काम से काम रखना । यह बात तब की है जब आलिया कंप्यूटर इंजीनियरिंग के 7th सेमेस्टर में पढ़ती थी, उसी क्लास में एक लड़का था। वह मन ही मन उससे बहुत प्यार करता था। लड़का अक्सर उसके छोटे-मोटे काम कर दिया करता था। बदले में जब लड़की मुस्करा कर थैंक्यू कहती थी, तो लड़के की खुशी की सीमा नहीं रहती थी। एक बार की बात है। दोनों लोग साथ-साथ घर जा रहे थे। तभी जोरदार बारिश होने लगी। दोनों ने एक पेड़ के नीचे शरण ली। पेड़ बहुत छोटा था, बूंदू छन-छन कर उससे नीचे आ रही थीं। ऐसे में बारिश से बचने के लिए दोनों एक दूसरे के बेहद करीब आ गये।


              लड़की को इतने करीब पाकर लड़का अपने जज्बातों पर काबू न रख सका। उसके लड़की को प्रजोज कर दिया। लड़की भी मन ही मन चाहती थी, इसलिए वह भी राजी हो गयी। और इस तरह दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा। एक बार की बात है लड़की उसी पेड़ ने नीचे लड़के का इंतजार कर रही थी। लड़का बहुत देर से आया।

             उसे देखकर लड़की नाराजगी से बोली, 'तुम इतनी देर से क्यों आए? मेरी तो जान ही निकल गयी थी।' यह सुनकर लडका बोला, 'जानेमन, मैं तुमसे दूर कहां गया था, मैं तो तुम्हारे दिल में ही रहता हूं। तुम्हें यकीन न हो तो अपने दिन से पूछ लो।' लड़के की इस प्यारी सी बात को सुनकर अपना सारा गुस्सा भुल गयी और वह दौड़ कर लड़के से लिपट गयी।

Love story in hindi


                एक दिन दोनों लोग उसी पेड़ के नीचे बैठे बातें कर रहे थें। लड़की पेड़ के सहारे बैठी थी अैर लड़का उसकी गोद में सर रख कर लेटा हुआ था। तभी लड़की बोली, ''जानू, अब तुम्हारी जुदाई मुझसे बर्दाश्त नहीं होती। तुम्हारे बिना एक पल भी मुझे 100 साल के बराबर लगता है। तुम मुझसे शादी कर लो, नहीं तो मैं मर जाऊंगी।'' लडके ने झट से लड़की के मुंह पर अपना हाथ रख दिया और बोला, ''मेरी जान, ऐसी बात मत किया करो, अगर तुम्हें कुछ हो गया, तो मैं कैसे जिंदा रहूंगा।'' फिर वह कुछ सोचता हुआ बोला, ''तुम चिंता मत करो, मैं जल्द ही अपने घर वालों से बात करूंगा।''

             

धीरे-धीरे काफी समय बीत गया। एक दिन की बात है। दोनों लोग उसी पेड़ के नीचे बैठे हुए थे। उस समय लड़के का चेहरा उतरा हुआ था। लड़की के पूछने पर वह रूआंसा होकर बोला, ''जान, मैंने अपने घर वालों को बहुत समझाया, पर वे हमारी शादी के लिए तैयार नहीं हैं। उन्होंने मेरी शादी कहीं और तक कर दी है।'' यह सुन कर लड़की का कलेजा फट पड़ा। उसका मन हुआ कि वह जी भर के रोए। लेकिन उसने अपने जज्बात पर काबू पा लिये और बोली, ''मैं तुमसे सच्चा प्यार किया है, मैं तुम्हें कभी भुला नहीं सकती।'' ''प्लीज मुझे माफ कर देना..!'' लड़का धीरे से बाेला, वैसे अगर तुम चाहो, तो हम हम हमेशा अच्छे दोस्त रह सकते हैं।'' लडकी यह सुन कर ज़ार-ज़ार रोने लगी। लड़के ने उसे समझाया और फिर दोनों लोग रोते हुए अपने-अपने घर चले गये।

Love Stories In Hindi


                देखते ही देखते लड़के की शादी का दिन आ गया। लड़के को यकीन था कि उसकी शादी में उसकी दोस्त जरूर आएगी। पर ऐसा नहीं हुआ। हां, लड़की का भेजा हुआ एक गिफ्ट पैक उसे ज़रूर मिला। लड़के ने कांपते हांथों से उसे खोला। उसे देखते ही वह बेहोश हो गया। गिफ्ट पैक में और कुछ नहीं खून से लथपथ लड़की का दिल रखा हुआ था। और साथ ही में थी एक चिट्ठी, जिसमें लिखा हुआ था- "अरे पागल, अपना दिल तो लेते जा वरना अपनी पत्नि को क्या देगा।"

Feedback - इस पोस्ट को लेकर कोई सुझाव या शिकायत हो और यह लेख आपको कैसा लगा कमेंट बॉक्स में जरूर लिखे। 

Similar/ External Links

2 टिप्‍पणियां:

Welcome to DailyMarketNews.in

DailyMarketNews.in offers expert insights on financial markets, stock market analysis, option trading strategies, forex updates, commodity trends, loans, credit cards, and entertainment highlights. Enjoy actionable trading tips, investment strategies, loan advice, credit card options, government schemes, curated financial resources, inspirational stories, celebrity updates, plus engaging jokes and shayaris to keep you informed and entertained in finance and fun.

Learn More

Explore Our Categories

Menu

Curated financial tools, resources, and market updates.

Explore

Market Analysis

In-depth stock market analysis and updates on top-performing stocks.

Explore

Trading Tips

Actionable strategies for stocks, options, and forex trading.

Explore

Investment Guides

Proven strategies to build wealth through smart investments.

Explore

IPO Insights

Stay updated on upcoming IPOs and investment opportunities.

Explore

Forex Trends

Track forex market trends and get trading tips.

Explore

Commodity Markets

Insights into commodity trends and investment strategies.

Explore

Loans

Expert advice on finding the best loan options.

Explore

Credit Cards

Compare credit cards and learn smart usage tips.

Explore

Government Schemes

Discover government-backed financial schemes and subsidies.

Explore

Stories

Inspirational and informative stories in finance and beyond.

Explore

Entertainment

Celebrity updates and engaging entertainment content.

Explore

Jokes

Hilarious jokes to lighten your day.

Explore

Shayaris

Poetic shayaris to inspire and entertain.

Explore

Recent Posts

Back to Top