मजेदार किस्से - उसे वहां एक लड़की नजर आती
1.
एक बूढ़ा आदमी एक दिन एक जिम में जाता है और वहां लगी मशीनों के साथ एक्सरसाइज़ करने लगता है तभी उसे वहां एक लड़की नजर आती है। बूढ़ा आदमी ट्रेनर से पूछता है, "अगर मैंने उस लड़की को इम्प्रैस करना है तो मेरे लिए कौन सी कौन सी मशीन सही रहेगी।"
ट्रेनर ने बूढ़े को सिर से पाँव तक देखा और और कहा,"मैं यहीं आसपास में कहीं ए.टी.एम मशीन देखता हूँ।"
2.
एक पत्नी रात को नौकरी से देरी घर आयी, जैसे ही अपने बेडरूम में पहुंची तो उसने देखा कि बेड पर कम्बल के नीचे दो के बजाय चार पैर हैं उसने बिना कुछ सोचे समझे बेसबॉल बैट लीया और कम्बल पर जोर जोर से मारने लगी । ऐसा करने के बाद वह किचन में गयी और पानी पीने लगी जैसे ही वह डाइनिंग टेबल की तरफ मुड़ी उसने देखा उसका पति वहां मैगजीन पढ़ रहा है!
पति: हाय, तुम्हारे मम्मी पापा आये हैं और वे सफ़र करके काफी थक गए थे, इसलिए मैंने उन्हें हमारे बेडरूम में आराम करने भेज दिया ! क्या तुम उनसे मिली ?
