माना दोस्ती का रिश्ता खून का नही होता...

माना दोस्ती का रिश्ता खून का नही होता
लेकिन खून के रिश्ते से कम भी नही होता

दोस्ती मे एक बात मुझे समझ नही आती है
दोस्त मे लाख बुराई हो उसमे अच्छाई ही क्यों नजर आती है

दोस्त बिठाता है आपको सर आँखों पर
आपकी सारी परेशानी लेता है अपने उपर

आप की गलती सारी दुनिया से छुपाता है
खुद के अच्छे कामों का श्रेय भी आप ही को देता है

दोस्त होता है ऐसे
दियों के लिए बाती जैसे
अन्धो के लिए लाठी जैसे
प्यासे के लिए पानी जैसे
बच्चे के लिए नानी जैसे
लेखक के लिए कलम जैसे
बीमार के लिए मरहम जैसे


कुम्हार के लिए माटी जैसे
किसान के लिए खेती जैसे
भक्त के लिए वरदान जैसे
मरने वाले के लिए जीवनदान जैसे

अन्त मे आप से एक ही बात है कहना
दोस्त को बुरा लगे ऐसा कोई काम ना करना
खुद भी खुश रहना और दोस्तो को भी रखना
चाहे कितनी भी बड़ी मुश्किल हो दोस्त का साथ ना छोडना

Popular posts from this blog

मारवाड़ी चुटकुले - Marwadi Chutkule

गाली वाली शायरी - Tumhari delivery report aa jati hai

जाट स्टेटस Jat Status, Quotes, Shayari, Image and Video

Rajasthani Chutkule | राजस्थानी | मारवाड़ी | चुटकुले | कॉमेडी

Bull Put Ladder Option Trading Strategy

Covered Combination Option Trading Strategy

Long Call Condor Option Trading Strategy

Bull Call Ratio Spread Trading Strategy

Call Backspread Option Trading Strategy

Jaat Status - जाट स्टेटस