तुम्हारा कोई हाथ नहीं है


एक शराबी की पीने की लत से तंग आकर उसकी पत्नी ने उसे तलाक दे दिया और बच्चों को लेकर मायके चली गई. बॉस ने भी नौकरी से निकाल दिया.
हैरान-परेशान वह अपने घर में अकेला बैठा था कि तभी उसकी नज़र अलमारी में लगी शराब की बोतलों पर पड़ गई. गुस्से में वह उठा और एक खाली बोतल उठाकर दीवार में दे मारी - "कमबख्त, तेरी वजह से मेरी बीवी मुझे छोड़कर चली गई."
फिर उसने दूसरी बोतल उठाई और उसे भी तोड़ दिया - "हरामजादी, तेरी वजह से मेरे बच्चे मुझसे दूर हो गए."
तीसरी बोतल का भी यही हश्र किया और चिल्लाया - "तेरी वजह से मेरी नौकरी चली गई."
जैसे ही उसने चौथी बोतल उठाई, तो वह भरी हुई थी, उसे संभालकर दूसरी अलमारी में रखते हुए बोला - "मेरे दोस्त, तुम ज़रा एक तरफ हो जाओ, मुझे मालूम है इस सब में तुम्हारा कोई हाथ नहीं है......." !!!



Popular posts from this blog

गाली वाली शायरी - Tumhari delivery report aa jati hai

जाट स्टेटस Jat Status, Quotes, Shayari, Image and Video

Adult Non Veg gande mast Jokes

Rajasthani Chutkule | राजस्थानी | मारवाड़ी | चुटकुले | कॉमेडी

Jaat Status - जाट स्टेटस

Join Whatsapp Group Rajput / Rajpoot / Rajputana Whatsapp

Suvichar सुविचार Suvichar In Hindi सुविचार हिंदी में

हँसी मजाक शायरी | Part - 1

मारवाड़ी चुटकुले - Marwadi Chutkule

Shradhanjali Shok Sandesh Hindi संवेदना श्रद्धांजलि शोक संदेश