Aap Aam aadmi Party Funny Jokes In Hindi

ये मेसेज दिल्ली के पड़पडगंज से आया है एक आदमी सुबह जैसे ही नहाने गया, नल के अन्दर से पहले 700 लीटर पानी आया फिर फुस्स फुस्स की आवाज के साथ 2 बाल्टी वाई- फाई से भर गई, आदमी डर के पीछे हट गया की अब कही नल से बिजली न आ जाए,

इस चमत्कार से प्रभावित होकर उसने केजरीवाल के नाम से 50 पर्चे छपवा कर बांटे तो, उसके नोकिया 1100 मोबाइल में भी wifi के सिग्नल पकड़ने लगे ।

एक औरत ने 200 पर्चे छपवाये तो बेसिक फोन में ट्विटर और व्हाट्सअप चलने लगा ।

एक व्यापारी ने इसे झूठ समझ कर पर्चे को फाड़ दिया तो उसके घर में ही रोमिंग लगने लगी ।

जिसे भी ये मेसेज मिले वो 24 घंटों के अंदर पर्चे छपवाकर बांटे या नेट से मेसेज फैलाये।

तुरंत फायदा मिलेगा।

Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Post a Comment