पति पत्नी जोक्स / पति और पत्नी चुटकुले / चुटकुले और हंसगुल्ले / मजेदार चुटकुले / पति-पत्नी की तकरार

पति पत्नी जोक्स / पति और पत्नी चुटकुले / चुटकुले और हंसगुल्ले / मजेदार चुटकुले / पति-पत्नी की तकरार:-

एक औरत घर पर अकेली थी, तभी दरवाजे पर दस्तक हुई। जब उसने दरवाजा खोला तो एक अनजान आदमी खड़ा था और उस औरत को देखते ही बोला, "अरे आप तो बहुत ही खूबसूरत हैं।" औरत ने घबरा कर दरवाजा बंद कर दिया ।

अगले तीन-चार दिन तक ऐसा ही चलता रहता है, वो आदमी आता, दरवाज़ा खटखटाता और जब औरत दरवाज़ा खोलती तो वह यही बोलता कि आप तो बहुत ही खूबसूरत हैं और औरत घबरा कर दरवाज़ा बंद कर देती।


एक दिन जब उस औरत का पति घर आया तो उसने अपने पति को सारी बात बताई। पति बोला, "तुम चिंता मत करो, कल जब वो आदमी आएगा तो मैं घर पर ही रहुंगा और दरवाजे के पीछे खड़ा रहूँगा। तुम उससे पूछना कि हाँ मैं सुन्दर हूँ, तुम्हे क्या? फिर मैं उसको मज़ा चखाता हूँ।


अगले दिन जैसे ही वो आदमी आया तो पति ने जैसे तय किया था वह दरवाजे के पीछे छिप गया। औरत ने दरवाज़ा खोला तो आदमी बोला, "अरे आप तो बेहद खूबसूरत हैं।" औरत: हाँ मैं खूबसूरत हूँ, लेकिन तुम्हें इससे क्या?


आदमी बड़ी विनम्रता के साथ हाथ जोड़ कर बोला, "बहन जी, यही विश्वास और एहसास आप अपने पति के अंदर भी जगा दीजिये न, ताकि वो मेरी बीवी का पीछा करना छोड़ दे।"


Popular posts from this blog

मारवाड़ी चुटकुले - Marwadi Chutkule

गाली वाली शायरी - Tumhari delivery report aa jati hai

जाट स्टेटस Jat Status, Quotes, Shayari, Image and Video

Rajasthani Chutkule | राजस्थानी | मारवाड़ी | चुटकुले | कॉमेडी

Bull Put Ladder Option Trading Strategy

Covered Combination Option Trading Strategy

Long Call Condor Option Trading Strategy

Bull Call Ratio Spread Trading Strategy

Call Backspread Option Trading Strategy

Jaat Status - जाट स्टेटस