Romantic Hindi Jokes दिल को छू जायेगा।

Romantic Hindi Jokes - दिल को छू जायेगा।

पत्नी को शादी के कुछ साल बाद एक शरारती ख्याल आया, कि अगर वो अपने पति को छोड़ के चली जाए तो पति कैसा महसूस करेगा।

ये विचार उसने कागज पर लिखा:- " अब मै तुम्हारे साथ और नहीं रह सकती, मै उब गयी हूँ तुम्हारे साथ से, मैं घर छोड़ के जा रही हूँ हमेशा के लिए।”

उस कागज को उसने टेबल पर रखा और जब पति के आने का टाइम हुआ तो उसकी प्रतिक्रिया देखने के लिए बेड के नीचे छुप गयी।

पति आया और उसने टेबल पर रखा कागज पढ़ा।
कुछ देर की चुप्पी के बाद उसने उस कागज पर कुछ लिखा।



फिर वो खुशी की सिटी बजाने लगा, गीत गाने लगा, डांस करने लगा और कपड़े बदलने लगा।

फिर उसने अपने फोन से किसी को फोन लगाया और कहा:- " आज मै मुक्त हो गया " शायद मेरी मूर्ख पत्नी को समझ आ गया की वो मेरे लायक ही नहीं थी, इसलिए आज वो घर से हमेशा के लिए चली गयी, इसलिए अब मै आजाद हूँ, तुमसे मिलने के लिए, मैं आ रहा हूँ कपडे बदल कर तुम्हारे पास, तुम तैयार हो के मेरे घर के सामने वाले पार्क में अभी आ जाओ”।
पति बाहर निकल गया।

आंसू भरी आँखों से पत्नी बेड के नीचे से निकली और कांपते हाथों से कागज पर लिखी लाइन पढ़ी।।।

जिसमे लिखा था:- " बेड के नीचे से पैर दिख रहे है मेरे नादान हमसफ़र, पार्क के पास वाली दुकान से ब्रेड ले के आ रहा हूँ
तब तक चाय बना लेना।


मेरी जिंदगी में खुशियां तेरे बहाने से है....
आधी तुझे सताने से है।
आधी तुझे मनाने से है।

Popular posts from this blog

गाली वाली शायरी - Tumhari delivery report aa jati hai

Rajasthani Chutkule | राजस्थानी | मारवाड़ी | चुटकुले | कॉमेडी

जाट स्टेटस Jat Status, Quotes, Shayari, Image and Video

Join Whatsapp Group Rajput / Rajpoot / Rajputana Whatsapp

Jaat Status - जाट स्टेटस

Covered Combination Option Trading Strategy

Bull Put Ladder Option Trading Strategy

Long Call Condor Option Trading Strategy

Suvichar सुविचार Suvichar In Hindi सुविचार हिंदी में

Bull Call Ratio Spread Trading Strategy