Flipkart Pay Later के फायदे और नुकसान

 फ्लिपकार्ट पे लेटर के फायदे और नुकसान -

दोस्तों फ्लिपकार्ट पे लेटर बहुत ही फायदेमंद है आइये जानते है कैसे -

  • Flipkart Pay Later आपके क्रेडिट स्कोर को अच्छा कर सकता है - दोस्तों अगर आप Flipkart Pay Later को activate करके छोड़ देते है और कभी कभी इसका उपयोग करते है और समय पर इसका भुगतान करते है तो आपका सिबिल स्कोर अच्छा हो जायेगा।  
  • Flipkart Pay Later आपको क्रेडिट कार्ड दिलवाने में भी मदद करेगा - दोस्तों जब आपका Flipkart Pay Later लम्बे समय तक चालू रहता है तो बैंक आपको अच्छे-अच्छे ऑफर के साथ क्रेडिट कार्ड देने को राजी हो जाते है। 
  • Flipkart Pay Later आपको दिलाएगा discounts -दोस्तों समय समय पर फ्लिपकार्ट 'Flipkart Pay Later' से भुगतान करने पर बहुत अच्छा डिस्काउंट देता है वो ऑफर पर निर्भर है। 
  • Flipkart Pay Later से शॉपिंग करने पर अधिकतम एक महीने तक बिना किसी ब्याज के शॉपिंग कर सकते है यह billing Cycle पर निर्भर करेगा की आप कितने दिन फ्री में क्रेडिट का उपयोग कर सकते है। 

Flipkart Pay Later के नुकसान -

  • Flipkart Pay Later का सबसे बड़ा नुकसान यह है की समय पर बिल नहीं भरा तो सिबिल स्कोर ख़राब कर देगा। 
  • Flipkart Pay Later का दूसरा नुकसान यह है की समय पर बिल नहीं भरा तो पेनल्टी के साथ ब्याज भी भरना पड़ेगा। 
  • Flipkart Pay Later का तीसरा बड़ा नुक्सान यह है की आप अगर अपना मोबाइल नंबर बदल लेते है और Flipkart में नया नंबर update नहीं करवाते है तो और कोई दूसरा उन मोबाइल नंबर का मालिक बन जाता है तो वो आपके Flipkart Pay Later अकाउंट का दुरूपयोग कर सकता है।


साल 2018 से मेरा अनुभव Flipkart Pay Later के साथ बहुत अच्छा रहा मेरी क्रेडिट लिमिट शुरू में 500 रूपए थी और आज 40,000 रूपए है और कभी कोई शिकायत करने का मौका नहीं मिला। Flipkart Pay Later से मेरा क्रेडिट स्कोर भी अच्छा हुआ साथ ही अनेक बार अच्छे डिस्काउंट के साथ शॉपिंग भी की। लेकिन मेने कभी भी पेमेंट में देरी नहीं की। 

आप भी यहाँ क्लिक करके फ्लिपकार्ट पर अपना अकाउंट बना सकते है।

निचे कमेंट बॉक्स तो है ही - धन्यवाद,


Comments